फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नर्सिंग ऑफिसर का झपटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। मॉडल टाउन क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के बाद मोटरसाइकिल सवार दो झपटमारों ने एक नर्सिंग ऑफिसर का मोबाइल झपट लिया। नर्सिंग ऑफिसर निजी अस्पताल में ड्यूटी कर रेलवे स्टेशन पर जा रही थी। नर्सिंग ऑफिसर ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


समालखा के मॉडल टाउन क्षेत्र की रहने वाली पूनम सिंगला ने बताया कि वह असंध रोड स्थित सुमित अस्पताल में बतौर नर्सिंग ऑफिसर काम करती है। वह रविवार शाम छह बजे ड्यूटी खत्म कर वापस घर जा रही थी । रेलवे स्टेशन के पास एक मोटरसाइकिल पर दो युवक उसके हाथ से मोबाइल झपटकर ले गए। उसने शोर मचाया तो लोगों ने इनका पीछा किया, लेकिन वो फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें