करनाल। हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने ऐलान किया कि किसानों को जागरूक करने के लिए अब प्रदेश में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा। ये सभाएं जुलाई और अगस्त में होंगी। इसके बाद अगस्त में जींद में किसान-मजदूर सम्मेलन आयोजित होगा। चंडीगढ़ में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हुए सेमिनार में यह निर्णय लिया गया। भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम के प्रवक्ता बहादुर मेहला बलड़ी ने कहा कि मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के राज्यपाल से मिलकर उन्हें किसानों की समस्याओं से अवगत करवाएगा। राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल को कुरुक्षेत्र में किसान मजदूर मोर्चा भारत, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) भारत और हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित होगी। ब्यूरो