फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गुरु ब्रह्मानन्द कन्या महाविद्यालय अंजनथली में एनएसएस शिविर

Sat, 20 Jan 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु ब्रह्मानन्द कन्या महाविद्यालय अंजनथली में चल रहे एनएसएस शिविर के चौथे दिन की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना के साथ हुई। वक्ताओं ने स्वयंसेविकाओं को सामाजिक समरसता का संदेश दिया। आगामी राष्ट्रीय मतदाता दिवस को ध्यान में रखते हुए छात्राओं व ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उषारानी ने कहा कि लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए सभी का मतदान में भाग लेना बहुत आवश्यक है। राजनीति विज्ञान की सहायक प्रोफेसर डॉ. आरती भटनागर ने ‘मतदान-अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी’ विषय पर बोलते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है।
जब तक सभी मतदाता लोकतंत्र के पावन यज्ञ में मतदान रूपी आहुति नहीं डालते, तब तक लोकतंत्र सार्थक नहीं हो सकता। उन्होंने छात्राओं को वोट बनवाने के लिए भी उत्साहित किया। डॉ. सुलोचना ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। इस मौके पर डॉ. मीनाक्षी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें