घरौंडा। नई अनाज मंडी में प्रधान पद के चुनाव को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। प्रत्याशी राजेंद्र जैन के मंगलवार को नामांकन वापसी के बाद अब चुनाव मैदान में केवल दो प्रत्याशी रह गए हैं। अब प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान सुखवीर संधू और जयभगवान गोयल आमने-सामने हैं। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 24 मार्च थी। मंडी के प्रधान हैप्पी पसरिचा, जो चुनाव की अध्यक्षता कर रहे हैं, ने बताया कि मतदान 26 मार्च को नई अनाज मंडी स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक होगा। इसके लिए ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए गए हैं ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित किया जा सके। संवाद