फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अब करनाल से प्रदेश को मिलेगी सीएनजी और पीएनजी

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा का पहला ऑनलाइन गैस प्लांट करनाल में स्थापित, गोबर, कचरे, मुर्गी फार्म के वेस्ट से रोजाना बनेगी पांच टन गैस
विज्ञापन


- अभी गुजरात से होती है हरियाणा में गैस की आपूर्ति, अब हरियाणा में करनाल बना उत्पादक, प्रदेश में एक मिलियन गैस की है रोजाना खपत



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। हरियाणा के लोगों को अब प्रदेश में बनी सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) मिलेगी। करनाल में प्रदेश का पहला ऑनलाइन गैस प्लांट स्थापित किया गया है। जिससे रोजाना पांच हजार क्यूबिक मीटर गैस का उत्पादन होगा। धीरे-धीरे इसके उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। अभी इस गैस की गुजरात से आपूर्ति हो रही है।

करनाल के मुगल माजरा में आईजीएल (इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड) ने रामा ग्रीन एनर्जी फर्म के सहयोग से अपना प्रदेश का पहला नेचुरल गैस प्लांट स्थापित किया है। जिसका शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। खास बात यह है कि प्लांट से पाइप के जरिये ही घरों और सीएनजी स्टेशनों पर गैस की आपूर्ति होगी। अभी कई जगहों पर गुजरात और रिफाइनरी से गैस आ रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस प्लांट में गैस उत्पादन में डेयरियों का गोबर, मुर्गी फार्म से निकलने वाला कचरा, घरेलू कचरा और घास व पराली का इस्तेमाल किया जाएगा। विदित हो कि प्रदेश में रोजाना आठ लाख क्यूबिक मीटर नेचुरल गैस की खपत है। आईजीएल की ओर से अभी प्रदेश के चार जिले करनाल, कैथल, रेवाड़ी और गुरुग्राम में सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन




120 टन कचरे से होगा पांच हजार क्यूबिक मीटर गैस उत्पादन

गोशालाओं व डेयरियों के गोबर को भी 40 पैसे प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा। प्लांट की वर्तमान क्षमता के अनुसार कुल 120 टन कचरे की आवश्यकता है, इससे पांच हजार क्यूबिक मीटर गैस का उत्पादन होगा। आईजीएल निदेशक पवन कुमार के अनुसार, प्लांट में मुर्गियों का बचा हुआ वेस्ट, प्रेस मड यानी शुगर मिल का बदबूदार वेस्ट, चिप्स फैक्टरी से निकलने वाली आलू का छिलका और पराली आदि इस्तेमाल होगा।



तरल और सोलिड खाद भी होगा तैयार

प्लांट में गैस के अलावा खाद भी तैयार होगा। आईजीएल के करनाल जीएम अंकुश जैन के अनुसार, प्लांट में जो पानी डलेगा, उसका 50 प्रतिशत गैस बनाने में इस्तेमाल होगा और शेष 50 प्रतिशत तरल खाद के रूप में खेती में काम आ सकता है। एक दिन में 30 टन सोलिड आर्गेनिक खाद बनने की क्षमता है। यदि पूरा साल यह प्लांट चलता है तो 20500 एकड़ भूमि को फर्टिलाइज्ड रखा जा सकता है।
विज्ञापन




वर्जन

सीएनजी और पीएनजी बनाने वाला हरियाणा का पहला ऑनलाइन प्लांट करनाल में स्थापित किया है। इससे जिले के कचरे का निस्तारण करते हुए वेस्ट से बेस्ट बनाया जा सकेगा। प्लांट से सीधा उपभोक्ता को आपूर्ति देंगे। इससे गैस की कमी आने की संभावना नहीं रहेगी। आईजीएल हरियाणा के चार जिलों में पाइप से आपूर्ति दे रहा है।
- कमल किशोर चाटीवाल, प्रबंध निदेशक, आईजीएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें