फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अब इंजीनियरों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार अगस्त को करनाल में जुटेंगे प्रदेशभर के इंजीनियर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में मंगलवार को हरियाणा फेडरेशन ऑफ इंजीनियर्स की करनाल शाखा से जुड़े विभिन्न विभागों में कार्यरत इंजीनियरों की बैठक हुई। जिसमें वेतन विसंगतियों को लेकर नाराजगी जताई गई। तय किया गया कि चार अगस्त को करनाल में प्रदेशस्तरीय बैठक करके अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी। जिसमें मांगों को पूरा कराने के लिए आंदोलन की रणनीति पर भी विचार हो सकता है।
जिलास्तरीय बैठक में इंजीनियरों की लंबित मांगों पर विचार विमर्श किया गया। इन्हें पूरा कराने के लिए सरकार का ध्यानाकर्षण करने पर भी सहमति बनी। इंजीनियरों ने सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वेतन विसंगतियों को अब तक दूर नहीं किया गया। इंजीनियर अन्य सभी विभागों के समकक्ष अधिकारियों जैसे डॉक्टर, एचसीएच, डीएसपी से भी निचले पायदान पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरेशन के संयुक्त सचिव राजेश चोपड़ा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, पब्लिक हेल्थ, पंचायती राज, मार्केटिंग बोर्ड, नगर निगम व एचएसवीपी आदि विभागों में कार्यरत इंजीनियर्स से इससे प्रभावित है। बैठक में दलेल दहिया, संदीप कुमार, परमजीत, बिजेंद्र सिंह, ऋषि सचदेवा, रणवीर त्यागी, मनोज कुमार, नीरज भारद्वाज, अभिषेक शेर, गुरमीत सिंह, शमशेर सिंह, विकास गुप्ता, रविंद्र सिंह, यशवीर, विशाल मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें