फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लाखों कमाने का लालच देकर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। ट्रेडिंग एप के जरिए लाखों रुपये कमाने का लालच देकर 3.25 लाख रुपये ठग लिए। रास रेजीडेंसी सेक्टर-35 निवासी विपिन ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उसने दिसंबर 2023 में व्हाट्सएप ग्रुप लर्निंग एक्सचेंज ग्रुप प्रिया नाम से ज्वाइन किया। उस ग्रुप पर 200 सदस्य जुड़े थे। उसके बाद उक्त ग्रुप के माध्यम से उसे गोडावाना ट्रेडिंग एप पर पंजीकृत करवाया गया।
विज्ञापन

12 जनवरी 2024 को ट्रेडिंग के नाम पर अलग-अलग खातों से उससे 3.75 लाख रुपये जमा करवा दिए। जिसके कुछ दिन बाद उसने उक्त एप में से एक बार 20 हजार रुपये और दूसरी बार 30 हजार रुपये निकलवा लिए। फिर कुछ दिन बाद उसने कुछ रुपयों की जरूरत पड़ी तो एप से रुपये निकालने की कोशिश की मगर नहीं निकल पाए। उसके बाद उसने प्रिया से व्हाट्सएप से बातचीत करनी चाही तो उसने उसे ब्लॉक कर ग्रुप से निकाल दिया। ऐसे में उसके साथ 3.25 लाख रुपये की ठगी कर ली है। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें