खेल विभाग ने मान्य खेल संस्थाओं के तहत मिली खेल उपलब्धि के आधार पर अब सामान्य वर्ग के खिलाड़ियों को भी अनुसूचित जाति के बराबर छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों के खिलाड़ियों को भी समान अवसर प्रदान करना है। छात्रवृत्ति का पुरस्कार पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा। पहले सामान्य वर्ग के खिलाड़ी और अनुसूचित वर्ग के खिलाड़ी की छात्रवृत्ति में अंतर था। जिसे सरकार ने खत्म कर सभी को एक समान छात्रवृत्ति देने का आदेश जारी कर दिया है। यह छात्रवृत्ति आदेश जारी होने के बाद से खिलाड़ियों की उपलब्धि के आधार पर दी जाएगी। जिसके लिए सामान्य खिलाड़ी अगली बार आवेदन कर सकते हैं। वहीं खेल विभाग ने महिला खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति के अतिरिक्त एक हजार रुपये देने की भी घोषण की हैं। जिन खिलाड़ियों ने साई या केंद्र सरकार या किसी अन्य एजेंसी से खेल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है, वह इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते। ब्यूरो