फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: समय से पूर्व धान की रोपाई करने पर 35 किसानों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। धान की रोपाई के लिए प्रतबिंधित तिथि 15 जून का समय तो अब पूरा हो गया है, 16 जून से धान की रोपाई से रोक हट जाएगी लेकिन 15 जून से पहले धान की रोपाई करने वाले किसानों को कृषि विभाग ने नोटिस देने शुरु कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि लगभग 68 एकड़ में किसानों ने धान की रोपाई की है। जिसके चलते 35 किसानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं, यदि किसानों ने समय अवधि के दौरान फसल को नष्ट नही किया तो किसानों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जल स्तर घटने के कारण ने सरकार ने किसानों को 15 जून तक धान की रोपाई न करने निर्देश दिए गए थे। साथ ही किसानों को सीधी बुवाई करने की बात कही थी, लेकिन किसानों ने अपने खेतो में धान लगाने शुरू कर दी है। समय से पहले धान लगाने वाले किसानों को विभागीय अधिकारियों को चिन्हित किया है। खंड कृषि अधिकारी राहुल दहिया ने बताया कि घटते जल स्तर को देखते हुए किसानों को 15 जून तक धान न लगाने के बात कही गईं थी, लेकिन किसानों ने धान लगानी शुरु कर दी है। जिसके चलते 35 किसानों ने 68 एकड़ में धान लगाई है। जिन किसानों को फसल करने का कारण बताओ नोटिस दे दिया है। अगर किसानों ने फसल नष्ट नही की तो किसानों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें