निसिंग (वि)। डायल 112 हेडक्वार्टर, पंचकूला में राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में करनाल रेंज की तरफ से निसिंग स्थित ब्रह्मानन्द पब्लिक स्कूल के ग्यारहवीं कक्षा के नाॅन मेडिकल संकाय के छात्र नूरप्रीत सिंह ने राज्य स्तर पर लेवल तीन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीजीपी शत्रुजीत कपूर और एडीजीपी ट्रैफिक हरदीप सिंह ने विद्यार्थी को सम्मानित किया। विद्यालय के निदेशक विक्रम चौधरी व प्रधानाचार्य सोनिया ने इस राज्य स्तरीय सफलता पर विद्यार्थी और अभिभावक को शुभकामनाएं दी।