कुंजपुरा। क्षेत्र के बड़ा गांव से लापता सगी तीन बहनों का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है। ग्रामीणों ने बताया कि लापता लड़कियों के माता-पिता के बीच कुछ समय से मन मुटाव या कोई विवाद था। जिसके चलते महिला पति को छोड़कर मायके में रह रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि लापता बड़ी लड़की करनाल बस अड्डे के समीप एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। छोटी लड़की गांव के स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ रही थी जबकि बीच वाली लड़की ने पढ़ाई छोड़ दी है। पुलिस ने लापता लड़कियों के बीमार पिता से भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। 28 फरवरी को बड़ा गांव से तीन सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कुंजपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद से लगातार लड़कियों की तलाश जारी है। संवाद