फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नहर में गिरे किशोर का नहीं लगा सुराग, रेहड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक दिन पहले रहेड़ी समेत नहर में गिर गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। पश्चिमी काछवा नहर में शनिवार को गिरे रेहड़ी चालक किशोर की खोजबीन में पुलिस ने सोमवार को भी सर्च अभियान चलाया। गोताखोरों ने किशोर की घंटों तलाश की मगर कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

क्षेत्र से गुजर रही पश्चिमी यमुना नहर में शनिवार देर शाम एक किशोर साइकिल रेहड़ी सहित गिर गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार वार्ड 5 निवासी विरेंद्र (15) शनिवार देर शाम अपनी साइकिल रेहड़ी पर पश्चिमी यमुना नहर के पास से गुजर रहा था। तभी अचानक वह रेहड़ी सहित नहर में जा गिरा। पुलिस ने किशोर को नहर में तलाशने का काफी प्रयास किया मगर कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ओम प्रकाश सिंह यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें