इंद्री। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इंद्रगढ़ रोड से इंद्री निवासी युवक रवि को नौ ग्राम स्मैक सहित काबू किया। जांच अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक इंद्रगढ़ की ओर से स्मैक लेकर इंद्री की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही जब पुलिस इंद्रगढ़ रोड पर पहुंची तो सामने से एक युवक आ रहा था। पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली तो उसकी जेब से पॉलिथीन में स्मैक मिली। आरोपी रवि के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद