फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर की दूसरी मंजिल से जुआ खेलते नौ आरोपी किए काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। रामनगर क्षेत्र के एक मकान में गुप्त सूचना पर सीआईए-3 की टीम ने दबिश दी। यहां पर जुआ खेलते और शराब का सेवन करते हुए नौ लोगों को पुलिस ने काबू किया। इन सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीआईए-3 टीम के प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रोहित उर्फ भूत के घर में दूसरी मंजिल पर जुआ खेला जा रहा है। मौके पर पहुंचे तो नौ लोग जुआ खेलते हुए पाए गए। जिन्हें काबू कर लिया और आरोपियों के खिलाफ रामनगर थाना में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 1.23 लाख रुपये, मोबाइल फोन और ताश व गिट्टी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें