फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाषण में निकिता और प्रश्नोत्तरी में टीम अ प्रथम

Sat, 17 Jan 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक। पाढ़ा स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को सरस्वती महोत्सव के उपलक्ष्य में सरस्वती नदी पर भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सरस्वती नदी के उद्गम, वैदिक साहित्य में वर्णन, हड़प्पा सभ्यता से संबंध और इससे जुड़े वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित रही। भाषण प्रतियोगिता में निकिता ने पहला, निशा ने दूसरा और इंदु ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम अ प्रथम, टीम स द्वितीय और द तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्या डॉ. विपिन कुमारी ने छात्राओं से जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने सरस्वती नदी सहित सभी प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया। डॉ. विजय और प्रो. जितेंद्र संयोजक रहे और शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें