फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निधि आपके निकट में निपटेंगे ईपीएफ संबंधित विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- 29 जनवरी को आठ जिलों में लगेंगे शिवर, होगा समस्याओं का समाधान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। ईपीएफ संबंधित समस्याओं एवं विवादों के लिए ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) की ओर से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें करनाल स्थित विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले आठ जिलों में एक साथ और एक ही दिन में ईपीएफ संबंधित विवाद निपटाए जाएंगे।

29 जनवरी को भविष्य निधि अदालत की तर्ज पर ईपीएफओ की ओर से निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सभी जिलों में विभाग की टीम जाएगी और विशेष रूप से शिविर लगाते हुए समस्याओं का समाधान अधिकारी करेंगे। विदित हो कि इससे पहले केवल कर्मचारियों व नियोक्ताओं की पीएफ संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए माह में केवल एक बार क्षेत्रीय कार्यालय पर भविष्य निधि अदालत का आयोजन किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं को देखते हुए विभाग ने इस कार्यक्रम में विस्तार किया है। ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त जतिंद्र संघाले ने बताया कि शिविर में ईपीएफ से जुड़े कर्मचारी, पेंशनर या नियोक्ता अपने पीएफ के विवाद का निपटान कर सकते हैं। ईपीएफओ कार्यालय के अधिकारियों की ओर से पीएफ, पेंशन एवं कर्मचारी जमा सहबद्ध बीमा योजना से जुड़ी सभी समस्याओं को सुना जाएगा। इसके अतिरिक्त पीएफ बैलेंस की जानकारी, बंद हुआ अकाउंट, नियोक्ता और कर्मचारी के बीच विवाद या फिर ईपीएफ योजना के तहत किसी तरह की समस्या का निवारण किया जाएगा।

इस जिले में यहां लगेगा शिविर
करनाल
: मैसर्स ग्लोब ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड मधुबन

कैथल
: मैसर्स कैथल को-ओपरेटिव चीनी मिल्स लिमिटेड करनाल रोड

कुरुक्षेत्र
: श्री बाला जी आरोग्यम अस्पताल

अंबाला
: एनसीसी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, नारायणगढ़ रोड

पंचकूला
: मैसर्स कॉन्टेल बेला विस्टा मॉल एंड होटल, सेक्टर-5

पानीपत
: मैसर्स एमके स्पंटेक्स प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड गोहाना रोड, गांव डाहर

सोनीपत
: मैसर्स ईसीई इंडस्ट्रीज लिमिटेड, दिल्ली रोड

यमुनानगर
: एसडी पब्लिक स्कूल, दुर्गा गार्डन के पास, जगाधरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें