फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नवविवाहिता की मौत, नौ माह पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। उचाना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसकी करीब नौ महीने पहले शादी हुई थी। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। विवाहिता के परिजनों ने लड़के पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उसकी बेटी मधु (20) ने जनवरी में रमन नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था। दो दिन पहले ही उसकी बेटी का फोन आया था कि रमन उसके साथ मारपीट कर रहा है। इसके बाद जब वह घर आई तो अस्पताल में पता चला कि बेटी ने जहरीला पदार्थ निगला हुआ है। वहीं युवक के परिजनों का कहना है कि लड़की के दिमाग की नस फटी थी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। सदर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें