.करनाल मंडल के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (IGP) श्री अशोक कुमार।
करनाल। करनाल मंडल कार्यालय में सोमवार को एक और निवर्तमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) डॉ. एम रवि किरण को विदाई दी गई तो दूसरी ओर नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) अशोक कुमार ने कार्यभार संभाला। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम रवि किरण का तबादला एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकूला होने के बाद करनाल मंडल कार्यालय में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वहीं नवनियुक्त आईजीपी अशोक कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल (समन्वय) स्थापित कर अपराध और नशे के नेटवर्क के खिलाफ प्रभावी व सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी। संवाद