फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अग्रवाल युवा संगठन के नए सदस्यों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। नई अनाज मंडी स्थित कम्युनिटी सेंटर में शनिवार को अग्रवाल युवा संगठन ने शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नगरपालिका अध्यक्ष हैप्पी लक गुप्ता व अग्रवाल सभा के कोषाध्यक्ष ईश्वर गुप्ता ने संगठन की नई टीम नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक मंगला, उपप्रधान मुकेश गुप्ता, सचिव राघव गुप्ता, सहसचिव गौरव जैन, कोषाध्यक्ष महावीर गर्ग व सह कोषाध्यक्ष चेतन बिंदल को शपथ दिलवाई। अध्यक्ष हैप्पी लक ने आह्वान किया कि अगर किसी को कोई जिम्मेदारी मिलती है तो उसको निष्ठा व ईमानदारी से निर्वाह करना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद अमित गुप्ता, अनुज गुप्ता अंकित जैन, अजीत जैन, बिजेंद्र गुप्ता, जोगिंद्र पाल सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें