फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नीरू को यंग चैंपियन अवाॅर्ड से किया जाएगा सम्मानित

Sun, 21 Sep 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
113... नीरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंद्री। निफा संस्था का सिल्वर जुबली समारोह 22 सितंबर को गोल्डन मोमेंट्स में आयोजित किया जाएगा। समारोह में गांव जोहड़ माजरा की राज्य युवा अवार्डी नीरू देवी को यंग चैंपियन अवाॅर्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दे, रक्तदान और स्वच्छता अभियान जैसे कार्य कर लोगों को जागरूक करने के लिए दिया जाएगा। कार्यक्रम दो चरणों में होगा, जिसमें पहले चरण का समारोह 21 सितंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में और 22 को जिले में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मॉरीशस के राष्ट्रपति और कैबिनेट मंत्री शिरकत करेंगे। समारोह में 51 युवा उद्यमियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें