फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में नीरू और रजनी ने जीता रजत पदक

सार

प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टीक की डीपीई अध्यापिका नीरु और राजकीय माध्यमिक विद्यालय डुलयानी की पीटीआई रजनी ने रजत पदक जीतकर कैथल का नाम रोशन किया है। दोनों अध्यापिकाओं का स्कूल में पहुंचने पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
kabbadi - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूंडरी। ऑल इंडिया कबड्डी सिविल सर्विसेज की ओर से महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 सितंबर तक भीम स्टेडियम भिवानी में किया गया। खेल एवं युवा मामले के विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टीक की डीपीई अध्यापिका नीरु और राजकीय माध्यमिक विद्यालय डुलयानी की पीटीआई रजनी ने रजत पदक जीतकर कैथल का नाम रोशन किया है। दोनों अध्यापिकाओं का स्कूल में पहुंचने पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य ने बताया कि जल्द ही खिलाड़ियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अध्यापिका नीरू ने बताया कि उनका लक्ष्य इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें