शारीरिक शिक्षक संघ की खंड स्तरीय नव नियुक्त कार्यकारिणी । स्वयं
निसिंग। शारीरिक शिक्षक संघ की खंड स्तरीय बैठक बुधवार को आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सुलेंद्र डीपीई हतलाना ने की। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए नीरज नरवाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरुखेड़ी, को खंड प्रधान और नरेंद्र पुनिया को उपप्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा सत्यवान को सचिव, प्रदीप को सह सचिव, पूनम को खजांची, महावीर को मुख्य सलाहकार तथा पिंकी और सोहन लाल को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला प्रधान सुलेंद्र डीपीई ने कहा कि संगठन की मजबूती, शिक्षकों के हितों की रक्षा और खेल व शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नई कार्यकारिणी सक्रिय भूमिका निभाएगी। वहीं पीटीआई रणजीत मंजूरा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी सदस्य मिलकर संघ की आवाज को मजबूत करेंगे। संवाद