फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुल्लरपुर जाने वाली सड़क के बीचोंबीच गहरे गढ्ढे बने परेशानी का सबब।

विज्ञापन
निसिंग से गुल्लरपुर जाने वाली सड़क पर बने गहरे गड्ढे व गुजरते वाहन। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
निसिंग। निसिंग से गुल्लरपुर की ओर जाने वाली सड़क में कई जगह बने गहरे गढ्ढे लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बने हुए हैं। गेहूं के सीजन के चलते किसानों को अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि गढ्ढे होने के कारण ट्रॉली पलटने व फसल गिरने का डर बना रहता है। किसानों व राहगीरों में हैप्पी औगंद, रमेश, अमित गुल्लपुर, देशराज, जनक, महल सिंह व सुरेंद्र का कहना है कि सड़क के बीचोंबीच कई जगहों पर गहरे गढ्ढें हो गए है। जिससे सीजन में फसल से भरे वाहन यहां से गुजरते हैं, तो उनके पलटने का अंदेशा बना रहता है। रास्ते मे आने वाले गुरूद्वारा के पास तो सड़क ज्यादा ही कंडम है। जहां पर वाहनों के पलटने का अधिक भय बना हुआ है। सड़क में बने गढ्ढों के कारण वाहनों के क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। जिससे नुकसान का खतरा भी बना हुआ है। सभी ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द ही सड़क की मुरम्मत करवाई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें