करनाल/असंध। उपलाना गांव के श्री बाबा मोती गिरी जी मंदिर पर चोरों ने समाधि के शीशे तोड़ नोटों की हार चोरी कर ली। असंध थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मंदिर के महंत सेवा गिरी महाराज ने बताया कि चोर सीसीटीवी में कैद है। फुटेज के अनुसार, गांव के रवि ने मंदिर की दो समाधि पर भक्तों द्वारा डाले गए नोटों के हार को चोरी किया है। इसके लिए आरोपी ने समाधि के ऊपर लगे शीशों को भी तोड़ा। उन्होंने बताया कि चोरी की वारदात 11 बजे के बाद हुई। ब्यूरो