करनाल। नए बस स्टैंड पर नौसेना के एक कैप्टन का पर्स चोरी हो गया। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-9 निवासी कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह भारतीय नौसेना में कार्यरत है। वह अंबाला कैंट बस स्टैंड से करनाल नए बस स्टैंड पर आने के लिए हरियाणा रोडवेज की बस में बैठा। जब वह करनाल नए बस स्टैंड पर पहुंचा तो सारा सामान लेकर बस से उतर गया। कुछ दूरी पर चलते ही पर्स गायब था। संवाद