करनाल। वैशाखी पर श्री सिंह सभा गुरुद्वारा नेवल की ओर से तीसरे विशाल दंगल का आयोजन 13 को दोपहर 2 बजे से गांव नेवल के पेट्रोल पंप के नजदीक किया जाएगा। दंगल के संयोजक परमजीत सिंह फौजी ने बताया कि इसमें देशभर के नामी पहलवान भाग लेंगे। मुख्य मुकाबला पंजाब के पहलवान गुरजीत मगरोड़ और उत्तर प्रदेश के पहलवान असमीर गुर्जर के बीच होगा। हनुमान गढ़ी अयोध्या के भगत बाबा की कुश्ती भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। दंगल को सफल बनाने में रमेश पहलवान (खेड़ी मान सिंह), राजेश पहलवान (करनाल), जतेंद्र, राममेहर, जोगा चीमा, रामकुमार, संजय पहलवान और रामकिशन का विशेष सहयोग रहेगा। संवाद