फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय गीत ने स्वतंत्रता सेनानियों में भरा था जोश : विधायक

Sat, 08 Nov 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शहीद उधम सिंह राजकीय कॉलेज मटक माजरी में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सभी ने प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम को देखा। वंदे मातरम गीत गाया। मुख्य अतिथि विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय गीत स्वतंत्रता सेनानियों व क्रांतिकारियों में जोश भरने का कार्य करता था। अंग्रेजों ने फूट डालो और राज करो की नीति के तहत जब बंगाल का विभाजन किया तो इस गीत ने लोगों को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। भारत सरकार ने इस कार्यक्रम को 5 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक विभिन्न चरणों में चलाने का निर्णय लिया है। इसे लेकर एक वेबसाइट की भी शुरूआत की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें