फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को, लंबित मुकदमों का होगा निपटारा

Sun, 07 Dec 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिलेभर की अदालतों में लंबित मुकदमों के निपटारे के लिए 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत जिला न्यायिक परिसर के अलावा असंध, घरौंडा और इंद्री में लगाई जाएगी। यह जानकारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन ने दी। उन्होंने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में वर्ष की चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से न्यायिक परिसर करनाल सहित सब डिवीजन इंद्री, असंध व घरौंडा की अदालतों मे किया जाएगा। इसमें अदालतों में लंबित मुकदमों का निपटारा किया जाएगा। इसके लिए जिला न्यायिक परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमे 12 दिसंबर को स्थायी लोक अदालत में सुने जाएंगे, जिसमें बिजली, पानी, यातायात, साइबर क्राइम इत्यादि संबंधित मुकदमे प्री लिटिगेशन स्टेज पर लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें