फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नेशनल लोक अदालत 14 सितंबर को लगाई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सभी अदालतों में 14 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इरम हसन ने दी। उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित मुकदमों का निपटारा आपसी समझौते से किया जा सकता है। प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमों के लिए नेशनल लोक अदालत 14 सितंबर को स्थायी लोक अदालत में लगाई जाएगी। जिसमे प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने जन साधारण से आग्रह करते हुए कहा कि वे लोक अदालत के माध्यम से अपने मुकदमों का निपटारा करके धन व समय की बचत करें और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें