करनाल। जिला न्यायिक परिसर में 14 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम इरम हसन ने दी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत सुबह 10 बजे शुरू होगी और ट्रैफिक चालान, चेक बाउंस होने, बैंक रिकवरी, पानी और बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, मजदूरी, भत्ते और पेंशन भत्तों से जुड़े विवाद, भरण पोषण से संबंधित विवादों को भी सुना जाएगा। संवाद