फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला टूटा, सैकड़ो एकड़ फसल जलमग्न

विज्ञापन
156-गंदे नाले के टूटने से बर्बाद हुई फसलें ।
विज्ञापन
घरौंडा। करनाल से यमुना की ओर आ रहा गंदे पानी का मुख्य नाला एक फिर बसी अकबरपुर गांव के पास से टूट गया, जिससे कई किसानों की 70 से 80 एकड़ फसल तबाह हो गई। नाला टूटने से उनकी धान और सब्जियां डूब गई हैं। इससे उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। किसानों का कहना है कि पहले ही बारिश ने धान को बर्बाद कर दिया था, अब गंदे नाले ने फसल खत्म कर दी है। किसानों में प्रशासन के प्रति गहरा गुस्सा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण करनाल से आ रहा गंदा नाला शुक्रवार की रात को गांव बसी अकबरपूर के पास टूट गया, जिससे लगभग 15-20 किसानों की फसलों में पानी घुस गया। किसान शनिवार की सुबह जैसे ही अपने खेतों में गए तो फसलें गंदे पानी में डूबी हुई थी। फसल बर्बाद होते देख किसानों के होश उड़ गए और उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। किसानों का कहना है कि हर सीजन में गंदा नाला टूट जाता है और उनकी सारी फसल बर्बाद हो जाती है। किसानों का कहना है कि कई दिन से लगातार हो रही बरसात से धान व सब्जियां पहले ही बर्बाद हो चुकी हैं, अब रही सही कसर गंदे नाले ने पूरी कर दी है। उन्होंने बताया कि गंदे नाले की निर्माण में काफी देरी हो रही है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। बताते हैं कि ये वो नाला है, जिसमें करनाल शहर की जल निकासी होती है, इसे आगे पक्का करने के लिए कार्य चल रहा है लेकिन अभी पूरे नाले को पक्का करने में काफी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें