फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा से स्वागत

Fri, 02 Jan 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। श्री गुरु सिंह सभा की ओर से बुधवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। वीरवार सुबह सभा ने गुरुद्वारे में पालकी साहिब को सजाकर गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर अरदास की गई। नगर कीर्तन ने गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए देर शाम गुरुसाहिब में विश्राम लिया। कीर्तन का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बाबा जोरावर सिंह की गतका पार्टी ने शानदार गतके का प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर कीर्तन के लिए चाय, पकौड़े, कढ़ी-चावल, फल व बिस्कुट के प्रसाद का वितरण किया गया। सभा के प्रधान गुरप्रीत सिंह वालिया व मुख्य ग्रंथी भाई गुरमुख सिंह ने कहा कि यह धार्मिक आयोजन तीन दिनों तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 2 जनवरी को रात का दीवान आयोजित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें