फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मेरी विनती यही है राधे रानी, कृपा बरसाए रखना...

विज्ञापन
विज्ञापन
‘राधा नाम की फुलवारी’ भजन संध्या में बाबा चित्र विचित्र बिहारी दास के भजनों पर झूम भक्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। अपना आशियाना और जन सेवा दल की ओर से सेक्टर-13 के हुडा मैदान में ‘राधा नाम की फुलवारी’ भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा चित्र विचित्र बिहारी दास के गाए भजन, मेरी विनती यही है राधे रानी, कृपा बरसाए रखना... पर श्रद्धालु झूम उठे।

बाबा चित्र विचित्र ने, ओ सांवरे दाता मेरे, तेरा शुक्रिया, सांवरे को दिल में बसा के तो देखो...। हरी नाम गा लो सहारा मिलेगा, मुझे रास आया गया तेरे दर पै सर झुकाना... और जिसकी प्रतिमा इतनी सुंदर वो कितना सुंदर होगा... आदि भजन गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात को आयोजित भजन संध्या में सभी श्रद्धालुओं ने भोले बाबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। देर रात तक चली भजन संध्या में बाबा के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। भजन संध्या में संजय बठला मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि अपना आशियाना और जन सेवा दल समाज के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, जहां आज के समय में लोग अपने परिजनों को भी नहीं संभाल पा रहे वहीं इनकी टीम बेसहारा लोगों की भी सेवा कर रही है, जो सराहनीय है। भजन संध्या के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजकुमार अरोड़ा, चरणजीत बाली,अंशु ग्रोवर, रवि वासुदेव, जगमेहर पाल, नरेश भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें