फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घरौंडा में धान के साथ सरसों भी भीगा

विज्ञापन
घरौंडा अनाज मंडी में भरे बारिश के पानी में रखी धान से भरी बोरियां। संवाद
विज्ञापन
घरौंडा। स्थानीय संवाददाता। बुधवार रात और वीरवार को हुई बारिश से अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे रखा धान भीग गया है। इससे धान की गुणवत्ता प्रभावित होने और किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। खेतों में खड़ी धान की फसल और सब्जियों पर भी बारिश का असर पड़ने की संभावना है। किसान सरसों की फसल को लेकर भी चिंतित हैं। धान की कटाई और मंडी में फसल बेचने का यह महत्वपूर्ण समय है। मौसम के अचानक बदलने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। किसानों को आशंका है कि फसल बेचने में देरी से उन्हें अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ेगी। किसान अजय राणा और सुनील कुमार ने बताया कि बेमौसमी बारिश ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। भीगे धान की गुणवत्ता खराब होने और बिक्री में दिक्कत आने की चिंता सता रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें