असंध। करनाल राेड स्थित एक अस्पताल के डाक्टर की माता पर बाइक सवार की ओर से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। अमर अस्पताल के मालिक डाॅ. संदीप ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि उनकी माता सुबह करीब 6 बजे ओम शांति भवन में मुरली सुनने के लिए जा रही थी। रास्ते में बाइक पर सवार युवक ने उनकी माता की गर्दन पर धारा हथियार से हमला कर दिया। साथ ही धमकी दी कि डाॅक्टर संदीप उर्फ विक्की काे वह जान से मारेगा। संवाद