मारपीट में गांव बाल राजपूतान निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने गांव बल्ला निवासी सुरेश पर मारपीट कर हत्या के आरोप लगाए हैं। मूनक थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव बाल राजपूतान निवासी रमेश ने बताया कि उसका भाई नरेश (35) शराब का आदी था। वह दिनभर पूरा शराब के नशे में रहता था। 26 अप्रैल को गांव बल्ला निवासी सुरेश ने उसके भाई के साथ मारपीट की थी। जिससे उसकी मौत हो गई। नरेश के दो बच्चे हैं। करीब पांच साल से उसकी पत्नी मायके में रह रही है। गांव बाल राजपूतान में नरेश नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। परिजनों ने एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-जगदीश पांडे, थाना प्रभारी मूनक