फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरावड़ी में वार्ड 1 में हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड एक में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। तरावड़ी थाना प्रभारी सचिन ने बताया कि आरोपी श्रवण कुमार को बुधवार अदालत मे पेश किया जायेगा। तरावड़ी थाना अंतर्गत शनिवार रात दो हत्याएं हो गई थी। एक हत्या तरावड़ी के वार्ड एक में हुई। जिसमें आरोपी छोटे भाई को पीटने आए थे लेकिन बड़ा भाई बीच में आ गया और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। आरोपी सूरज ने अन्य साथियों के साथ उस पर ईंट व लाठी-डंडों से हमला किया था। जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया था। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में अजय ने दम तोड़ दिया था। दूसरा मामला गांव बीड़ नारायणा का था। जिसमें 46 वर्षीय रघुबीर की हत्या कर दी थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि रविवार को बसेरे के दिन गुरदीप के साथ आरोपी रोहतास संजू और वीरेंद्र का झगड़ा हुआ था इसीलिए तीनों ने उसकी हत्या कर दी है। तरावड़ी पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें