फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या करने के बाद तीन बार की खुदकुशी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौली के छतरपुर एन्क्लेव में रविवार को खुदकुशी का प्रयास करने वाली महिला
विज्ञापन

ने शनिवार रात ही पति की हत्या कर दी थी। उसने सोते हुए पति पर चाकू से ताबड़तोड़
वार किए थे। वारदात के बाद उसने तीन बार खुदकुशी कर प्रयास किया। पहले पंखे से फंदा
लगाया, लेकिन ठीक से बंधा नहीं होने के कारण वह नीचे गिर गई। इसके बाद जहरीला पदार्थ
पिया। इससे भी कुछ नहीं हुआ तो रविवार सुबह चाकू से अपने एक हाथ की नस काट ली। फेसबुक
पोस्ट करने से वारदात का तत्काल पता लग गया और महिला को समय से इलाज मिल गया।
फिलहाल महिला एम्स में उपचाराधीन है।
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मूलत: गली नंबर-3, मकान संख्या 873
ए, प्रेमनगर, जगाधरी (यमुनानगर), हरियाणा निवासी चिराग शर्मा और रेणुका के बीच
शनिवार रात को काफी झगड़ा हुआ था। मकान मालिक सुकेत चौहान ने भी बताया के उनके बीच
बहस का तेज शोर हो रहा था। जांच में ये बात सामने आई है कि जब चिराग शर्मा सो गया
तो रेणुका ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया था। कमरे में चारों तरफ
दीवार पर खून की छीटें लगे हुए थे। इस वारदात के बाद उसने फेसबुक पर करीब चार पेज का
नोट लिख दिया कि उसने पति की हत्या कर दी है और अब खुद मरने जा रही है। उज्जैन,
मध्यप्रदेश में रहने वाले रेनुका के पड़ोसी ने उसकी फेसबुक पोस्ट देखी तो उसने रविवार शाम
साढ़े चार बजे मकान मालिक को फोन किया। मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा
कि रेनुका पलंग पर लहूलुहान पड़ी थी और चिराग फर्श पर मृत पड़ा था। इसके बाद पुलिस को
सूचना दी। पुलिस ने कैट्स एंबुलेंस की मदद से दोनों को एम्स पहुंचाया। पुलिस ने चिराग शर्मा
के शव को पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजनों को सौंप दिया।
50 लाख रुपये नहीं लाने पर छोडने की बात कहता था चिराग
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रेनुका ने फेसबुक पर लिखा है कि चिराग उससे अपने
मायके से 50 लाख रुपये दहेज के रूप में लाने की बात कहता था। पैसे नहीं लाने पर वह शादी
तोड़ने की धमकी देता था। उसने यह भी आरोप लगाया है कि चिराग के ऑफिस में काम करने
वाली विधवा महिला से अवैध संबंध थे। इसके एवज में उसने कुछ साक्ष्य भी फेसबुक पर पोस्ट किए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों की करीब दस वर्ष पहले शादी हुई थी। ये वर्ष 2013 से
छतरपुर एंक्लेव में रह रहे थे। दोनों की कोई संतान नहीं थी। इस बात को लेकर इनमें झगड़ा
होता रहता था। महिला ने लिखा है कि चिराग के लिए उसने जिंदगी के दस वर्ष खराब कर
दिए और उसने मेरे साथ धोख किया है। वह चिराग से बहुत प्यार करती थी।
शहर के प्रेम नगर निवासी बीमा कर्मचारी चिराग (37) की दिल्ली के छत्तरपुर इलाके में पत्नी ने ही तेजधार हथियारों से वारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जान देने का प्रयास किया। साथ ही इस संबंध में फेसबुक पर भी पोस्ट डाली। यमुनानगर में भी परिजनों को फेसबुक पोस्ट से ही घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें