55....नगर निगम के बाहर प्रदर्शन करते नगर पालिक संघ के सदस्य। संवाद
करनाल। नगर पालिका कर्मचारी हरियाणा संघ के आह्वान पर सभी कर्मचारियों ने नगर निगम के बाहर मांगों को लेकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान राजकुमार ने बताया वर्ष 2022, 2023 व 2024 में हमने कई बार ज्ञापन पत्रों के जरिये अपील की लेकिन सरकार ने इसे हर बार अनदेखा किया है। उन्होंने करनाल विधायक जगमोहन आनंद को मांग पत्र सौंपा। सचिव राजेंद्र कुमार, राज्य उप प्रधान वीरभान बिडलान, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान सुशील गुर्जर, सचिव सेवारात, विनोद, सुभाष, जोनी आदि मौजूद रहे।