घरौंडा। बढ़ रही सर्दी के साथ नगरपालिका चेयरमैन और सचिव ने रविवार रात को बरसत रोड स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता और सचिव रविप्रकाश शर्मा ने निर्देश दिए कि रैन बसेरे में यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं मिली। निर्देश दिए कि सफाई के साथ बेड और बिस्तर भी साफ होने चाहिए। चेयरमैन ने कहा कोई भी यात्री ठंड में रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर न सोए। रेन बसेरे में यात्रियों के लिए सभी व्यवस्था हैं। संवाद