फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। उत्तर रेलवे के अंबाला से दिल्ली ट्रैक पर रोजाना लोकल से लेकर एक्सप्रेस ट्रेनें लेट हो रही हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशनी का सामना करना पड़ता है। शनिवार को भी मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पौने तीन घंटे की देरी के बाद 08:15 बजे करनाल स्टेशन पर पहुंची। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी के बाद दोपहर को 12:30 बजे करनाल स्टेशन पहुंची। हजरत निज्जामुद्दीन एक घंटे की देरी के बाद रात को 10:33 बजे करनाल पहुंची। इनके अलावा कुरुक्षेत्र खजुराहो एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी के बाद 11:30 बजे, पश्चिम एक्सप्रेस 01:13 बजे, सचखंड 03:11 बजे, फाजिल्का 03:27 बजे आई। रोजाना लेट हो रही ट्रेनों का सबसे बड़ा खामियाजा दैनिक यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। दैनिक यात्री अपने कार्यालयों से लेकर स्कूल कॉलेज तक समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से समयसारणी के अनुसार ट्रेनों के परिचालन की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें