फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगल कैनाल सड़क की सुधरेगी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बारिश के दौरान टूटकर बेहद पथरीली हो चुकी मुगल कैनाल मार्केट की सड़कों की मरम्मत का कार्य नगर निगम ने शुरू करा दिया है। पहले इस रोड के सभी गड्ढे डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड में भरवाए जाएंगे, इसके बाद इस पर प्रिमिक्स कारपेटिंग का कार्य शुरू कराया जाएगा। इस मुद्दे को अमर उजाला ने 25 सितंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था।
मुगल कैनाल मार्केट शहर के व्यस्ततम मार्गों में से एक है। यह शहर की मुख्य कॉमर्शियल साइट भी है। कवर्ड मुगल कैनाल के दोनों ओर बड़ी संख्या में एससीओ व निजी प्रतिष्ठान हैं और यहां बड़ा व्यापार होता है। जिसमें सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिला है। लेकिन इस मार्ग पर गड्ढे होने से यहां का सफर मुश्किल भरा हो रहा था।
विज्ञापन

यहां सड़क टूटने की मुख्य वजह जलनिकासी का विधिवत निकास न होना है। कहने को तो मार्केट ही कैनाल पर है, इसके बावजूद यहां दुकानदार सड़कों पर ही पानी छोड़ते हैं। इस समस्या पर कई बार नगर निगम मंथन कर चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाता है। हर बार मरम्मत कराई जाती है, कुछ दिनों बाद बहने वाला पानी सड़क को तोड़ देता है।
विज्ञापन

नगर निगम ने फिर सड़क को बेहतर तरीके से बनवाने की योजना बनाई है। इसके तहत पहले डीएलपी यानी डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड के तहत इस सड़क के गड्ढे भरवाए जाने का कार्य शुक्रवार से शुरू करा दिया है। निगम के प्रवक्ता ने बताया कि नगर निगम की दोनों साइड की सड़क करीब तीन किलोमीटर लंबी है, जो शहर के उत्तर से दक्षिण में तथा दक्षिण से उत्तर में आवागमन को जोड़ती हैं। मुगल कैनाल की दोनों ओर की सड़कों की मरम्मत से फिलहाल लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें