- जेसीआई की ओर से बी-24 में कराए गए फाइनल मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर की बी-24 बैडमिंटन अकादमी में जेसीआई की ओर से आयोजित ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में 50 आयु वर्ग की सम्मिलित डबल्स में मृत्युंजय सिंह व सुमित खांची की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में हेमंत व अशमीत को हराकर प्रथम पायदान पर जगह बनाई।
इस दौरान आयोजित अंडर-15 आयुवर्ग में भी बेहतरीन मुकाबला हुआ जिसमें सोमिल कांबोज पहले स्थान पर रहे। नौ आयु वर्ग मुकाबले में गुरसीफत प्रथम व दक्ष डाबरा द्वितीय रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों व राज्यों के बेहतरीन खिलाड़ियों ने भाग लिया।
अकादमी संचालक नरेंद्र कुकरेजा ने बताया प्रतियोगिता में लड़कों के एकल व दोहरे, लड़कियों के एकल व दोहरे मुकाबले व सम्मिलित आयु वर्ग के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, डीएसपी जेल जसंवत सिंह, जेसी सुरेंद्र गुप्ता, पीसी दास, विनोद गोयल, रूसिल गुप्ता, मुकेश अरोड़ा जिला उपप्रधान भाजपा, मीना शर्मा, मीना कुमारी व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपित अत्रेजा विशेष तौर पर मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
लड़क : अंडर 11 आयु वर्ग में लक्षित पहले व समर सैनी दूसरे स्थान पर रहे। 15 आयु वर्ग में लावण्या प्रथम व आदित्या द्वितीय रही। अंडर 17 एकल मुकाबले में अंश पहले व गर्व मदान दूसरे स्थान पर रहे।
लड़कियां : अंडर नौ आयु वर्ग में जसकीरत पहले व अदिती जीना दूसरे स्थान पर रही। अंडर 11 के एकल मुकाबले में दिया तनेजा प्रथम व किरत द्वितीय रही। अंडर 13 की स्पर्धा में मायरा पहले व अनाया दूसरे स्थान पर रही।