फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अंबाला रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव फिरोजपुर निवासी राजकुमार ने सदर थाना में शिकायत दी कि चार अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे उसका बड़ा भाई 33 वर्षीय अशोक मोटरसाइकिल पर कैथल जा रहा था। अंबाला रोड पर एक होटल के पास क्योडक़ की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसके भाई अशोक को टक्कर मार दी। इस हादसे में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। आरोपी कार चालक की कार भी साइड में खड़े सफेदे के पेड़ से टकरा गई। उसमें से दो व्यक्ति निकल कर भाग गए। इससे पहले पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम मटौर निवासी रामनिवास व जसबीर बताया। उन्होंने बताया कि कार को मटौर निवासी होशियार चला रहा था। एसएचओ रोहताश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें