फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पुराने बस स्टैंड के पास खड़ी मोटरसाइकिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मंगल कॉलोनी निवासी नरेंद्र सैनी की मोटरसाइकिल पुराना बस स्टैंड के पास से चोरी हो गई। पीड़ित नरेंद्र सैनी ने बताया कि 15 अप्रैल की रात नौ बजे उन्होंने अपने बेटे की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को पुराना बस स्टैंड के पास खड़ा किया था। अगली सुबह जब वह लौटे तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। नरेंद्र सैनी ने बताया कि उनका बेटा फिलहाल यूरोप में है और मोटरसाइकिल उसी के नाम पर रजिस्टर्ड है। पीड़ित ने आस-पास लोगों से पूछताछ की, लेकिन सुराग नहीं मिला। अब उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत देकर वाहन बरामद करवाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें