साढौरा। कस्बे के रामदासिया मोहल्ला निवासी अवतार सिंह के पशुओं का बाड़े से चारा काटने की मशीन की मोटर चोरी हो गई। अवतार सिंह ने बताया कि उसका घर के पास ही पशुओं का बाड़ा है। जहां उसने चारा काटने की मशीन लगाई हुई है। सुबह वह बाड़े में पहुंचा तो वहां से मशीन की मोटर गायब मिली। जांच करने पर पता लगा मोहल्ले का ही सुनील कुमार यह मोटर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने आरोपी सुनील पर केस दर्ज किया।