करनाल। कुटेल गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीपवाली गांव निवासी बेअंत सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर को उसका चाचा कुलविंद्र सिंह बाइक पर कुटेल गया था। वहां एक पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी किसी ने फोन कर हमें सूचना दी। मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संवाद