फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पखाना रोड पर ऊर्मिला ओवरसीज के सामने अज्ञात वाहन चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सिंगडा गांव निवासी सोनू ने तरावड़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई विक्रम सिंह नौ मार्च को घर से किसी कार्य से तरावड़ी आया था। रात को घर वापस आते समय उर्मिला ओवरसीज के सामने पखाना रोड पर उसकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें