करनाल। असंध में बाईपास के समीप एक ट्रक चालक ने बाइक सवारों दो दोस्तों को टक्कर मार दी। एक दोस्त की मौत हो गई, दूसरा उपचाराधीन है। पुलिस को दी शिकायत में गांव राजौंद निवासी महावीर ने बताया कि उसका छोटा भाई सतबीर अपने दोस्त रवि प्रकाश के साथ बाइक पर सवार होकर असंध गया था। वापस आते समय राहड़ा रोड बाईपास के समीप एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई को गंभीर चोट लगी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरा दोस्त अस्पताल में उपचाराधीन है। संवाद