तरावड़ी। मां जगदंबा मंदिर रेलवे रोड में चौदस के अवसर पर 62वें मेले व माता की चौकी का आयोजन होगा। मेले के दौरान मां भगवती की भव्य चौकी, भजन संध्या और भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर कमेटी के अनुसार, 31 मार्च को रात्रि 8 बजे माता की चौकी का आयोजन होगा, जिसमें कलाकार रैम्पी साज (दिल्ली) महामाई का गुणगान करेंगे। वहीं, एक अप्रैल को सुबह 10 बजे से भजन कार्यक्रम होगा, जिसमें कलाकार अविनाश जोहर (यमुनानगर), हरियाणवी गायक रोहित हरियाणवी व निशा जांगड़ा (सोनीपत) भजन करेंगी। संवाद